लोनी पुलिस से मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी अय्यूब गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने दी जानकारी

गाजियाबाद।
लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गोकशी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि 3 अगस्त 2026 को थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र के लक्ष्मी गार्डन स्थित गुल्फाम पुत्र वकील के घर में गोकशी की घटना हुई थी। इस मामले में गुल्फाम सहित अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी क्षेत्र में दोबारा गोकशी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने इंस्पेक्टर के नेतृत्व में इंद्रापुरी चौकी क्षेत्र के कीकर जंगल से लालबाग जाने वाले मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस का आरोप है कि आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल आरोपी की पहचान अय्यूब पुत्र जुम्मा, निवासी इंद्रापुरी चौकी क्षेत्र, के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने 3 अगस्त को हुई गोकशी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी दोबारा गोकशी की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था।  आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 
गौकशी में शामिल महिला भी गिरफ्तार:
अय्यूब की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इसी मामले में आरोपी महिला छोटी पत्नी वकील मलिक निवासी मो0 लक्ष्मी गार्डन को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि वह भी गौकशी की घटना में शामिल थी। पुलिस अब महिला के फरार बेटे गुलफाम की तलाश में जुटी है। 

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने