गाजियाबाद। भाजपा के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को सोशल मीडिया पर धमकी देने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपी हाजी सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। गाजियाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम ने आरोपी को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले की शुरुआत 2 सितंबर 2026 को हुई थी, जब लोनी थाने में हाजी सलमान और उसके अज्ञात समर्थकों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला करने, धमकी देने, लूटपाट करने और जातिसूचक शब्द कहने और अन्य गंभीर आरोपों के साथ मुकदमा दर्ज किया गया था। 4 सितंबर को थाना लोनी बॉर्डर में एक और मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ न सिर्फ आपत्तिजनक टिप्पणी की, बल्कि अकेले में मिलने पर टांग तोड़ने, टांगों का चूरा करने और जानलेवा नुकसान पहुंचाने की खुली धमकी दी थी। मामला गरमाने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। गाजियाबाद के डीसीपी ग्रामीण एसएन तिवारी द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 सितंबर को 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था, जिसके बाद क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।
डीसीपी ग्रामीण एसएन तिवारी ने बताया, "स्वाट टीम, अपराध शाखा पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा थाना लोनी पर पंजीकृत मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपए के इनामी हाजी सलमान खान को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही थाना लोनी से की जा रही है।" बता दें, हाजी सलमान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर स्थानीय विधायक नंद किशोर गुर्जर को धमकी दी थी. जिसको लेकर उनके बेटे ललित गुर्जर द्वारा थाना लोनी बॉर्डर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।

Tags
गाजियाबाद