खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए इंद्रेश बोले-निशानेबाजी एकाग्रता और दृढ़ संकल्प का खेल
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में तीन दिवसीय 37वीं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन बुधवार को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ हुआ। प्रतियोगिता 9 से 11 सितंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 211 उत्कृष्ट निशानेबाज प्रतिभाग कर रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्या भारती के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि निशानेबाजी केवल लक्ष्य पर निशाना साधने का खेल नहीं है, बल्कि यह एकाग्रता, आत्मसंयम, धैर्य और दृढ़ संकल्प की परीक्षा भी है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी एकाग्रता और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे उद्योगपति गौरव डागा ने कहा कि लक्ष्य पर एकाग्र होकर निशाना साधना जीवन में सफलता की प्रत्यक्ष प्रेरणा देता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व खेल सह-संयोजक रविन्द्र मोहन ने प्रतियोगिता की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए आयोजन की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, उत्तराखंड, हरियाणा, बिहार और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से चयनित निशानेबाज भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां पेश कीं। इन प्रस्तुतियों ने समारोह में उपस्थित अतिथियों और खिलाड़ियों में उत्साह एवं नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश रघुवंशी, प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक प्रदीप कुशवाहा (दक्षिण बिहार), एडीएम पंकज मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निदेशक विपिन डांगी, बेसिक शिक्षा विभाग गाजियाबाद के सेतु गर्ग, महानगर प्रचारक रोहित जी, विद्यालय के संस्थापक सदस्य जैनपाल जैन सहित विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रबंधक केशव कुमार ने सभी अतिथियों, प्रतिभागी खिलाड़ियों तथा प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं में जुटे विद्यालय परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर से आए निशानेबाज अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लक्ष्य साध रहे हैं।

Tags
गाजियाबाद