दूसरे पक्ष से कहासुनी पर उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई
गाजियाबाद। थाना खोड़ा क्षेत्र की नेहरू गार्डन पुलिस चौकी पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के दौरान 25 वर्षीय मोनू ने चौकी से बाहर निकलकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया और व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत सुरक्षित है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
बुधवार रात हुआ था दोनों पक्षों में विवाद: एसीपी इंदिरापुरम (कार्यवाहक) अमित सक्सेना के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच बुधवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी शिकायतें पुलिस को दी थीं। मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए दोनों पक्ष गुरुवार को नेहरू गार्डन चौकी पहुंचे थे। बताया गया कि चौकी पर दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर कहासुनी होने लगी और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी दौरान 25 वर्षीय मोनू चौकी से बाहर निकल गया और उसने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। युवक को आग की लपटों में देखकर चौकी के बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों में हड़कंप मच गया।।थाना खोड़ा क्षेत्र के नेहरू गार्डन चौकी के अंतर्गत रहने वाले दो पक्षों के बीच कल रात एक वाद-विवाद हुआ था, जिसमें दोनों ही पक्षों के द्वारा अपने-अपने प्रार्थना पत्र दिए गए थे । आज उसी क्रम में दोनों ही पक्ष चौकी पर आए थे, जहाँ पर पुनः वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई । जहाँ एक पक्ष… pic.twitter.com/ObWExmLGOd
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) September 10, 2026
तत्परता से टली बड़ी घटना: युवक को आग लगाने का प्रयास करते देख पुलिसकर्मियों और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप किया। आग बुझाने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और व्यक्ति ने इतना बड़ा कदम किन परिस्थितियों में उठाया। मामले में उपलब्ध तथ्यों और दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags
गाजियाबाद