ऑपरेशन प्रहार के तहत गिरफ्तार, हथियार और क्रेटा कार बरामद
गाजियाबाद। कमिश्नरेट गाजियाबाद की स्वाट ग्रामीण टीम और भोजपुर थाना पुलिस ने "ऑपरेशन प्रहार" के तहत संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .32 बोर देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक 315 बोर तमंचा, दो अवैध चाकू तथा एक क्रेटा कार बरामद की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहदसिन निवासी यासीनगढ़ी (वेव सिटी), शानू निवासी उसरिया (मसूरी), शैलेंद्र उर्फ शैली निवासी नंगल चौना (जनपद हापुड़) तथा असरफ निवासी रोहन एन्क्लेव (वेव सिटी) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मौका मिलते ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। घटना वाली रात भी वे भोजपुर क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों में से कुछ के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। विशेष रूप से शैलेंद्र उर्फ शैली पर हापुड़ जिले में लूट और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।