पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच हुआ था झगड़ा, घायल अयान ने दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
गाजियाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र की सीमा चौकी इलाके में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अयान के रूप में हुई है, जो दिल्ली स्थित गाजीपुर मुर्गा मंडी में काम करता था। पुलिस ने इस मामले में एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। दो अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है।
घटना सीमा चौकी क्षेत्र में शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे हुई। पुलिस के अनुसार, अयान का कुछ युवकों के साथ पहले से विवाद चल रहा था। बुधवार देर रात दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान अयान पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल अयान को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

साहिबाबाद के एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि थाना साहिबाबाद क्षेत्र की सीमा चौकी के अंतर्गत शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे दो पक्षों के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ था। इसमें एक पक्ष के अयान को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। उसे उपचार के लिए राजीव गांधी अस्पताल, नई दिल्ली ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। एसीपी ने बताया कि प्रकरण में एक बाल अपचारी को पुलिस हिरासत में लिया गया है, जिस पर अयान को चाकू से घायल करने का आरोप है। दो अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है। एसीपी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य चश्मदीद साक्ष्यों के आधार पर घटना का जल्द खुलासा करते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Tags
गाजियाबाद