टीला मोड़ पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर दबोचे

चोरी के चार दोपहिया वाहन बरामद

गाजियाबाद।
थाना टीला मोड़ पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल और एक स्कूटी समेत कुल चार दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस फरार आरोपी रेहान की तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान कोयल एन्क्लेव मुख्य गेट के पास से शिवम उर्फ शुभम उर्फ राज अरोड़ा (23) और जावेद (24) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे नशे और मौज-मस्ती के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों से दोपहिया वाहन चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहनों को सुनसान स्थानों या झाड़ियों में छिपा देते थे और मौका मिलने पर उन्हें कम कीमत पर बेचकर पैसे आपस में बांट लेते थे।
आरोपियों ने पूछताछ में अपने एक अन्य साथी रेहान का भी नाम बताया, जो वारदातों में शामिल है और फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी शिवम पर साहिबाबाद, टीला मोड़, इकोटेक-3 और कौशांबी थानों में चोरी, लूट तथा गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं जावेद के खिलाफ भी साहिबाबाद, शालीमार गार्डन और बुलंदशहर के कोतवाली नगर थाने में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। बरामद वाहनों के संबंध में थाना टीला मोड़ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक नेटवर्क और चोरी के मामलों की भी जांच कर रही है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने