गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के बीच अग्निशमन विभाग भी अलर्ट, शिविरों का किया निरीक्षण

कांवड़ शिविर संचालकों को अग्निशमन विभाग ने दिए सुरक्षा के निर्देश

गाजियाबाद।
कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अग्निशमन एवं आपात सेवा, गाजियाबाद की टीम ने सोमवार को शहर के विभिन्न कांवड़ मार्गों पर स्थापित शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान शिविरों में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई और शिविर संचालकों को आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिविर में रेत, बालू और पर्याप्त मात्रा में पानी हर समय उपलब्ध रखा जाए, ताकि आग लगने जैसी किसी भी आकस्मिक घटना की स्थिति में तुरंत प्रारंभिक नियंत्रण किया जा सके।
अग्निशमन विभाग ने शिविर संचालकों को अग्निशामक यंत्रों को पूरी तरह कार्यशील स्थिति में रखने, विद्युत वायरिंग और अस्थायी कनेक्शनों का सुरक्षित उपयोग करने तथा ओवरलोडिंग से बचने के निर्देश दिए। इसके अलावा गैस सिलेंडरों को सुरक्षित एवं हवादार स्थान पर रखने, मुख्य पंडाल से अलग स्थान पर भोजन बनाने की व्यवस्था करने और रसोई में अग्निशामक यंत्र, रेत व पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।
विभाग ने यह भी निर्देश दिए कि आपातकालीन निकास मार्ग हमेशा अवरोधमुक्त रखें तथा ज्वलनशील सामग्री को विद्युत उपकरणों और आग के स्रोतों से सुरक्षित दूरी पर रखा जाए। अग्निशमन एवं आपात सेवा, गाजियाबाद के अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी प्रमुख कांवड़ मार्गों और शिविरों में लगातार निरीक्षण एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने