गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, मंदिर और मार्ग का निरीक्षण जारी, 4-12 अगस्त तक स्कूलों में अवकाश घोषित
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस उपायुक्त नगर जोन/ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना तथा पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर और आसपास के कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, यातायात संचालन तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। पुलिस उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

गाजियाबाद में 4 से 12 अगस्त तक सभी स्कूल बन्द: कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद में 4 अगस्त से 12 अगस्त तक नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों के लिए आदेश जारी किया है। कांवड़ यात्रा के चलते कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए शहर में कई मार्गों को ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। इस वजह से शहर का ट्रैफिक सिस्टम भी प्रभावित होगा। ऐसे में स्कूल की संचालन भी संभव नहीं है। इसी के चलते सोमवार को जिलाधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। शहर के स्कूल बंद भले ही बंद रहेंगे लेकिन, ऑनलाइन क्लास चलेंगी। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।
जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, CBSE, ICSE व अन्य सम्बद्ध बोर्डों से संचालित एवं मदरसा बोर्ड द्वारा संचालित नर्सरी से कक्षा-12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। स्कूल बंद रखने का यह आदेश 4 अगस्त 2026 से 12 अगस्त 2026 तक के लिए जारी किया गया है। जिलाधिरारी ने छात्र/छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है।