चोरी की बाइक बेचने की फिराक में था, शालीमार गार्डन पुलिस ने दबोचा

गाजियाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस ने सोमवार को दोपहिया वाहन चोरी के मामले में 32 वर्षीय हरजीत सिंह उर्फ अजीत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की। कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर राजेंद्र नगर सेक्टर-3 स्थित बस स्टॉप शिव मंदिर के पास की गई। मामला राजेंद्र नगर सेक्टर-3 में टाइम फिटनेस के पास से बाइक चोरी होने से जुड़ा है। न्यू करहैड़ा, मोहन नगर निवासी अशोक कुमार ने 16 अगस्त को थाने में शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाश और आरोपी की पहचान के लिए जांच शुरू की। 
पूछताछ में हरजीत ने पुलिस को बताया कि उसने करीब 20 दिन पहले टाइम फिटनेस की थर्ड फ्लोर के पास से बाइक चोरी की थी। चोरी के बाद वह वाहन को अपने पास रखे हुए था और ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बाइक को कम कीमत में बेचने की कोशिश में था। इसी दौरान वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस रिकॉर्ड की जांच में हरजीत के खिलाफ शालीमार गार्डन थाने में चोरी का एक मामला पहले से दर्ज मिला है। अब पुलिस उसके आपराधिक इतिहास से जुड़े दूसरे मामलों की जानकारी जुटा रही है। बरामद बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने