नागरिक सुरक्षा की बैठक में अनिल अग्रवाल सम्मानित, दोबारा मिली है डिप्टी चीफ वार्डन की जिम्मेदारी

कांवड़ मेले में सराहनीय कार्य के लिए सभी वार्डनों का जताया गया आभार

गाजियाबाद।
उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्रीमती अनुराधा सिंह एवं चीफ वार्डन ललित जायसवाल के मार्गदर्शन में नागरिक सुरक्षा प्रभागीय कार्यालय, राजेंद्र नगर में साहिबाबाद एवं राजेंद्र नगर प्रभाग के वार्डनों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नागरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और हाल ही में संपन्न कांवड़ मेले के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक सहायक उपनियंत्रक नेम सिंह एवं डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में तथा डिविजनल वार्डन ए.के. ठाकुर और ए.के. जैन की देखरेख में संपन्न हुई।
इस अवसर पर डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल को पुनः डिप्टी चीफ वार्डन का दायित्व मिलने पर शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों और वार्डनों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। बैठक के दौरान कांवड़ मेले के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले नागरिक सुरक्षा वार्डनों के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान वार्डनों ने जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी निभाई, जिससे व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सहयोग मिला। वहीं, आईसीओ विनोद कुमार शर्मा को स्टाफ ऑफिसर रिजर्व के पद पर पदोन्नति मिलने पर सभी वार्डनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 
बैठक में सहायक उपनियंत्रक नेम सिंह, डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल, डिविजनल वार्डन ए.के. ठाकुर, ए.के. जैन, डिप्टी डिविजनल वार्डन अशोक कुमार एवं मंजूर हसन, कार्यालय सहायक किशोरीलाल, स्टाफ ऑफिसर विनोद कुमार शर्मा, रमन सक्सेना, वीरपाल सिंह, विवेक चंद्रा, आईसीओ मंजुला शर्मा, श्रीप्रकाश शर्मा, नागेंद्र नाथ सामल, अनिल कुमार तिवारी, पोस्ट वार्डन बिजेंद्र सिंह सहित अन्य वार्डन उपस्थित रहे।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने