जुआ खेलते पांच आरोपी गिरफ्तार, 14,030 रुपये और ताश की गड्डी बरामद

गाजियाबाद कोतवाली नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान नगर निगम की पार्किंग के पास से दबोचे

गाजियाबाद।
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 14,030 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि किटी मार्केट में नगर निगम की पार्किंग के पास, स्कूल के सामने गली में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय (29), पुत्र मनोज कुमार, निवासी छोटा कैलाश, हापुड़ मोड़, थाना कोतवाली नगर; सचिन (23), पुत्र मनोज कुमार, निवासी छोटा कैलाश, हापुड़ मोड़; रोहित (37), पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी प्रताप विहार, फौजी कैंप से आगे, सी-84, सेक्टर-11, थाना विजयनगर; शोएब (24), पुत्र इकबाल, निवासी छोटा कैलाश, अंबेडकर धर्मशाला के पास; तथा तिलक (42), पुत्र जयसिंह, निवासी छोटा कैलाश, हापुड़ मोड़, थाना कोतवाली नगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 52 ताश के पत्ते और कुल 14,030 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने