गाजियाबाद। थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने सैनिट्री की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सैनिट्री और हार्डवेयर का सामान बरामद किया है। बरामद सामान में 10 बड़ी टोंटियां, 2 छोटी टोंटियां, 11 प्लास्टिक फिटिंग, 14 छोटी लोहे की एल्बो, 2 बड़ी लोहे की एल्बो, 4 लोहे के पाइप कनेक्टर और 4 लोहे की टी शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति ने थाना लोनी बॉर्डर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उसकी सैनिट्री की दुकान से सैनिट्री का सामान चोरी कर ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की।
मुकदमे की विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 331(4) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुड्डू उर्फ हसरत (करीब 40 वर्ष), पुत्र जमील, निवासी रटौल, थाना खेकड़ा, जनपद बागपत के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पास से बरामद सामान उसने करीब दो महीने पहले एक सैनिट्री की दुकान से चोरी किया था। आरोपी के मुताबिक, चोरी किए गए सामान में से कुछ सामान वह पहले ही बेच चुका था और बचे हुए सामान को बेचने के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की चेकिंग में वह पकड़ा गया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Tags
गाजियाबाद