अंकुर विहार पुलिस ने 3.7 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार किया

दिल्ली से गांजा लाकर लोनी में राहगीरों को बेचता था आरोपी

गाजियाबाद।
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” लगातार जारी है। इसके तहत अंकुर विहार पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 3 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा मिला है।  पकड़ा गया आरोपी गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर राहगीरों को महंगे दामों पर बेच देता था। 
जानकारी के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 को अंकुर विहार पुलिस टीम 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत चेकिंग कर रही थी। तभी लोनी के अशोक विहार निवासी सहाबुद्दीन (24) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से 3 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।गांजा मिलने के बाद अंकुर विहार थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत केस दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह दिल्ली से चोरी-छिपे गांजा लाता था। फिर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर राहगीरों को महंगे दामों पर बेच देता था। इन पैसों से वह अपने शौक पूरे करता था। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया है। पुलिस लगातार दावा कर रही है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। 

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने