जवाहर पार्क के दुर्गा मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर बैठक, वार्ड 82 में सजावट और सुरक्षा पर जोर

साहिबाबाद।
आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर बुधवार को जवाहर पार्क स्थित मां दुर्गा मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्ड-82 में जन्माष्टमी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक का नेतृत्व पार्षद पति कालीचरण पहलवान ने किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल और पूरे वार्ड-82 में सजावट, प्रसाद वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जन्माष्टमी के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शालीमार गार्डन थाना प्रभारी को भी अवगत कराया जाएगा, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर पार्षद किरण देवी, मेघानंद पंडित, बॉबी कश्मीरी पंडित, महेंद्र यादव, भोपाल यादव, राखी शर्मा, संगीता और विमला देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने