एक युवक के पैर में लगी गोली, लोनी बाॅर्डर थाना पुलिस कर रही जांच
गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा नहर रोड स्थित संगम विहार चौकी क्षेत्र में शिव वाटिका कॉलोनी के पास सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे संपत्ति विवाद पर दो पक्षों में जमकर गोलियां चली। करीब 10 से अधिक राउंड गोली चलने की आवाज लोगों को सुनाई दी। इस घटना में एक युवक के पैर में गोली लगी है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना के पीछे के कारण का पता करने की कोशिश कर रही है।
एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि शिव वाटिका कॉलोनी के पास दो पक्षों में झगड़ा हो रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।
आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि करीब 400 गज के प्लाट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो रहा है। संदीप उर्फ संजय पुत्र कृष्ण पाल निवासी बेहटा हाजीपुर के पैर में गोली लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि करीब 400 गज के प्लाट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो रहा है। संदीप उर्फ संजय पुत्र कृष्ण पाल निवासी बेहटा हाजीपुर के पैर में गोली लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित गजेंद्र कुमार पक्ष का आरोप है कि वे अपने घर पर मौजूद थे, तभी संजय धामा करीब 40 से 50 लोगों के साथ वहां पहुंचा और आते ही पथराव शुरू कर दिया। आरोप है कि हमले के दौरान संजय धामा की ओर से फायरिंग भी की गई। गजेंद्र पक्ष के अनुसार, अपनी और परिवार की सुरक्षा में ऋषिपाल बालियान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हवा में फायरिंग की।
उनका दावा है कि उनकी तरफ से चलाई गई गोली किसी को नहीं लगी है। गजेंद्र पक्ष ने दूसरे पक्ष पर साजिश के तहत हमले को अंजाम देने का आरोप लगाया है। गजेंद्र कुमार पक्ष का कहना है कि संबंधित प्लॉट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। संजय धामा उस जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहता है। इस संबंध में पहले भी कमिश्नर, डीसीपी और एसीपी कार्यालय में लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं। आरोप यह भी है कि संजय धामा ने पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। बहरहाल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tags
गाजियाबाद