धौलाना। समाज और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों को देखते हुए प्रदीप राणा को करणी सेना का कार्यकारी जिलाध्यक्ष, धौलाना (उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। वहीं प्रदीप राणा ने नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताने के साथ भरोसा दिलाया कि वे संगठन को करणी सेना की मजबूती के लिए निरन्तर प्रयत्नशील रहेंगे।
करणी सेना उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव सिंह ने प्रदीप राणा को नियुक्ति की बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह संगठन के विस्तार और प्रदेश में करणी सेना के गठन के कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदीप राणा करणी सैनिकों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने और नई जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने में योगदान देंगे। नियुक्ति पत्र में संगठन की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री वीर प्रताप सिंह सहित संगठन के पदाधिकारियों ने भी प्रदीप राणा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
Tags
गाजियाबाद