कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ: कथा व्यास पंडित मनीष कृष्ण महाराज
गाजियाबाद। साहिबाबाद गांव के वार्ड नंबर-40 स्थित न्यू शिव मंदिर, मेन रोड पर 26 सितंबर से श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ 26 सितंबर की सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है और बड़ी संख्या में महिलाओं के कलश यात्रा में शामिल होने की संभावना है। कथा व्यास पंडित मनीष कृष्ण महाराज ने बताया कि श्राद्ध पक्ष के अवसर पर साहिबाबाद गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 26 सितंबर को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा का आयोजन होगा।कथा के दौरान कथा व्यास पंडित मनीष कृष्ण महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत के प्रसंगों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कथा का आयोजन समस्त ग्रामवासियों एवं भगवत प्रेमियों के सहयोग से किया जा रहा है। पंडित मनीष कृष्ण महाराज ने कहा कि श्रीधाम वृंदावन से साहिबाबाद गांव के लिए बिहारी जी का बुलावा आया है। न्यू शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उनकी लीलाओं का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होने और धार्मिक आयोजन में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने श्रद्धालुओं से श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा का श्रवण कर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया।
Tags
गाजियाबाद