श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने गोलपार्क में विधि विधान से किया भूमि पूजन
गाजियाबाद। राजेंद्र नगर सेक्टर-3 स्थित रामलीला मैदान गोल पार्क में रविवार को श्री रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला आयोजन की तैयारियों के तहत विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन का आयोजन धार्मिक परंपराओं के अनुसार किया गया। भूमि पूजन की विधि-विधान से पूजा पंडित मोहन राम शास्त्री ने संपन्न कराई। पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री रमाकांत पांडे, मुख्य संयोजक श्रीमती कांति पांडे एवं एसपी सिंह, संरक्षक सत्येंद्र सिंह परिहार, महामंत्री रमाकांत पांडे, उपाध्यक्ष राकेश सूद सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में तिलक राम पांडे, सतीश सिंह, अजय सिंह, कामेश्वर सिंह, विपुल जैन, उत्कर्ष अग्रवाल, केके दुबे, राजेश चतुर्वेदी, सुरेंद्र भारती, भूपेंद्र मेहता, अजय कुमार, नादिर अली, ललित मिश्रा सहित अन्य लोग भी शामिल हुए।
समिति के सदस्यों ने बताया कि भूमि पूजन के साथ ही रामलीला आयोजन की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग और सहभागिता का संकल्प लिया। बता दें कि यहां गोल पार्क में हर साल रामलीला का भव्य मंचन किया जाता रहा है और इस बार भी इसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।
Tags
गाजियाबाद