सफाई नायक राजकुमार ने साहिबाबाद गांव के सामने लिंक रोड पर बने फूड ओवर ब्रिज की कार्रवाई सफाई
गाजियाबाद। साहिबाबाद वार्ड नंबर-40 में साहिबाबाद गांव के सामने लिंक रोड पर बने फुटओवर ब्रिज पर लंबे समय से फैली गंदगी को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद सफाई कराई गई। सफाई नायक राजकुमार ने मौके पर मौजूद रहकर अपनी देखरेख में फुटओवर ब्रिज की सफाई कराई।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह फुटओवर ब्रिज साहिबाबाद गांव और वसुंधरा की ओर आने-जाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण रास्ता है। यहां से महिलाएं, बच्चे और स्कूली छात्र-छात्राएं नियमित रूप से आवागमन करते हैं। पुल पर गंदगी के साथ कुछ लोगों के लंबे समय तक बैठे रहने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर कथित रूप से कुछ असामाजिक तत्वों के बैठने और शराब पीने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। इससे विशेषकर महिलाओं और बच्चों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है और कई लोग पुल का इस्तेमाल करने से बचते हैं।
इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय पार्षद हिमांशु चौधरी से भी पुल पर अनावश्यक रूप से बैठने वाले लोगों को हटाने की मांग की गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पुलिस से भी कई बार शिकायत की गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ऐसे लोगों को हटाया, लेकिन कुछ समय बाद वे दोबारा वहां आकर बैठ जाते हैं।
स्थानीय लोगों ने कहा कि फुटओवर ब्रिज की नियमित सफाई के साथ वहां अनावश्यक रूप से जमावड़ा लगाने वालों पर भी निगरानी जरूरी है, ताकि महिलाएं और बच्चे सुरक्षित एवं सहज तरीके से पुल का इस्तेमाल कर सकें। सफाई नायक राजकुमार द्वारा स्वयं मौके पर खड़े होकर सफाई कार्य की निगरानी किए जाने की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों ने उम्मीद जताई कि अब पुल की नियमित सफाई के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाएगा।

Tags
गाजियाबाद