दिल्ली रोहिणी जेल में विचाराधीन कैदी प्रदीप की धारदार हथियार से वार कर हत्या

मृतक प्रमोद जेल के अंदर तंबाकू बेचने का काम करता था, दो कैदियों पर कत्ल का आरोप

नई दिल्ली।
दिल्ली की रोहिणी स्थित सेंट्रल जेल नंबर-10 के अंदर एक अंडरट्रायल कैदी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय प्रदीप उर्फ मोहिंदर पुत्र तुलसी राम के रूप में हुई। उसकी उम्र 31 साल थी। वह न्यायिक हिरासत में जेल की बैरक नंबर-203 में बंद था। आरोप है कि आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद प्रमोद की जेल के ही दो कैदियों ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में प्रदीप की गर्दन पर गंभीर चोट लगी। इसके बाद उसे इलाज के लिए बीएसए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक, मृतक प्रमोद जेल के अंदर तंबाकू बेचने का काम करता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी बात को लेकर कैदियों के बीच कहासुनी और विवाद हुआ था, जिसके बाद यह खौफनाक कदम उठाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जेल के अंदर साथी कैदियों भोला और मुकेश पर प्रमोद पर धारदार हथियार से हमला करने का गंभीर आरोप लगा है। हमले के बाद गंभीर रूप से घायल प्रमोद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल के भीतर हुई इस वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
एक जानकारी ये भी मिल रही है कि गैंग के बीच जेल के अंदर अवैध गतिविधियों और तंबाकू के कारोबार को लेकर आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस और जेल अधिकारियों ने मामला दर्ज कर लिया है और गहराई से जांच शुरू कर दी है कि जेल के अंदर यह वारदात कैसे हुई। इसके साथ ही यह भी जांच का विषय है कि वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार आरोपियों के पास कैसे पहुंचा।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने