साहिबाबाद गांव के न्यू शिव मंदिर में हनुमान जी को पहनाया चोला, गूंजे जय श्री राम के जयकारे

साहिबाबाद।
साहिबाबाद गांव स्थित न्यू शिव मंदिर में मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं की मौजूदगी में श्री हनुमान जी का चोला श्रृंगार कराया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर के पुजारी पंडित मुकेश शर्मा ने विधि-विधान के साथ हनुमान जी की पूजा-अर्चना कराई। इस अवसर पर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण तथा विभिन्न संकटमोचन मंत्रों का पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान जी की स्तुति कर भगवान से सुख-शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की। चोला श्रृंगार के बाद श्रद्धालुओं ने जय श्री राम, बालाजी महाराज की जय सहित विभिन्न देवी-देवताओं के जयकारे लगाए। इसके बाद हनुमान जी को भोग अर्पित किया गया और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में पंडित मुकेश शर्मा के साथ अमित शर्मा, अमरपाल सिंह, वरुण कौशिक, गौरव शर्मा, मोहित राजपूत, तनिष्क पाल, कुलदीप शर्मा, शुभंकर शर्मा, हरि शर्मा, अरविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में हनुमान एवं श्रीराम भक्त मौजूद रहे। इस अवसर पर पंडित मुकेश शर्मा ने कहा कि हनुमान जी की भक्ति करने वाले व्यक्ति पर भगवान श्रीराम की कृपा बनी रहती है और जीवन के संकट दूर होते हैं। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु हनुमान जी का स्मरण कर अपने कार्य की शुरुआत करते हैं, उन्हें सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास मिलता है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी के आराध्य स्वयं प्रभु श्रीराम हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान का भजन करने, भोलेनाथ की सेवा करने और हनुमान जी की आराधना करने का आह्वान किया।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने