जन्माष्टमी पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राज करण नैय्यर ने किया उद्घाटन, ट्रैफिक व्यवस्था, रोड सेफ्टी और जाम की समस्या पर स्थानीय स्तर पर होगी त्वरित कार्रवाई
गाजियाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। यहां ट्रैफिक पुलिस कार्यालय सब जोन-9 का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एवं आईपीएस अधिकारी राज करण नैय्यर ने किया।नए कार्यालय की स्थापना से राजनगर एक्सटेंशन और आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा तथा वाहन चालकों और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान में मदद मिलने की उम्मीद है।
उद्घाटन कार्यक्रम में डीसीपी ट्रैफिक, एडीसीपी ट्रैफिक, सभी एसीपी ट्रैफिक, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी नंदग्राम और थाना प्रभारी मधुबन बापूधाम समेत पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा डीवीएफ नंदग्राम टीम और रेडक्रॉस टीम ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
उद्घाटन कार्यक्रम में डीसीपी ट्रैफिक, एडीसीपी ट्रैफिक, सभी एसीपी ट्रैफिक, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी नंदग्राम और थाना प्रभारी मधुबन बापूधाम समेत पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा डीवीएफ नंदग्राम टीम और रेडक्रॉस टीम ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बीच अहम पहल: राजनगर एक्सटेंशन में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सब जोन-9 कार्यालय की स्थापना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यालय के माध्यम से ट्रैफिक पुलिसकर्मी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रख सकेंगे और आवश्यकता पड़ने पर मौके पर तत्काल कार्रवाई कर सकेंगे। इसके अलावा प्रमुख चौराहों और आसपास के व्यस्त मार्गों पर जाम की स्थिति, यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों की निगरानी को भी मजबूत किया जा सकेगा।
स्थानीय स्तर पर मजबूत होगी ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी: अधिकारियों ने कहा कि सुचारु और सुरक्षित यातायात व्यवस्था पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। सब जोन-9 कार्यालय के शुरू होने से क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस की स्थानीय स्तर पर निगरानी और त्वरित कार्रवाई की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस टीमों को बेहतर समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया। जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यालय के उद्घाटन के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।