गाजियाबाद। अंकुर विहार इलाके में बुधवार देर रात पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, 4,700 रुपये नकद, चोरी के जेवर और ताला तोड़ने के उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों ने सुंदर विहार में 7 सितंबर को हुई चोरी में शामिल होना कबूल किया। उनके दो साथी अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य के मुताबिक, 9 सितंबर की देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि 7 सितंबर को सुंदर विहार, साहदुल्लाबाद में हुई चोरी में शामिल बदमाश दोबारा वारदात करने की फिराक में हैं। सूचना के बाद पुलिस ने गश्त और पिकेट बढ़ाकर कई स्थानों पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान गढ़ी कटैया मार्ग पर रामलीला मैदान के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी पैशन प्रो बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।
पुलिस ने बदमाशों के पास से .315 बोर के दो अवैध तमंचे, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा ताला तोड़ने वाले कटर और अन्य उपकरण, 4,700 रुपये नकद और चोरी के जेवर भी मिले हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक को भी कब्जे में लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाशों की पहचान आकिब पुत्र यामीन निवासी लिसाड़ी गांव, मेरठ और ध्यान सिंह पुत्र जुगराज निवासी मधुपुर, मैनपुरी के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने 7 सितंबर को सुंदर विहार में हुई चोरी में शामिल होना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि वे दोबारा चोरी करने के इरादे से इलाके में घूम रहे थे। जेवरात बेचने से पहले उनके दो अन्य साथी भी उनके साथ थे, जो मौके से फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक, आकिब पर अंकुर विहार थाने में चोरी और दिल्ली में लूट का मुकदमा दर्ज है। ध्यान सिंह पर अंकुर विहार में चोरी, दिल्ली में हत्या के प्रयास व एनडीपीएस एक्ट और मेरठ में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है। पुलिस दोनों का अन्य आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। घायल बदमाशों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

उक्त संबंध में श्री अमरदीप मौर्य,सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार की वीडियो बाइट@Uppolice https://t.co/HJrtQ1AURa pic.twitter.com/kTxPSHcXvm
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) September 9, 2026
Tags
गाजियाबाद