जवाहर पार्क के दुर्गा मंदिर में जन्माष्टमी की छठी पर कन्या पूजन, प्रसाद वितरित

साहिबाबाद।
वार्ड-82 स्थित जवाहर पार्क के दुर्गा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेता कालीचरण पहलवान एवं पार्षद किरन देवी के नेतृत्व में मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में भोपाल यादव, कालीचरण चौहान, मेघानंद पंडित, बॉबी पंडित, महेंद्र यादव, मुकेश ठाकुर और मुकेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने