125 गर्भवती महिलाओं को वितरित की गई ‘पोषण पोटली’ और प्रोटीन पाउडर

 

गाजियाबाद।
संजय नगर स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में बुधवार, 9 सितंबर 2026 को गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर मातृत्व पोषण आहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट-3012 की प्रथम महिला रो. स्वाति गुप्ता एवं रेड क्रॉस गाजियाबाद के निवर्तमान सभापति श्री सुभाष गुप्ता के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती प्रियाश्री पाल, सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी उपस्थित रहीं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से संवाद करते हुए गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने रोटरी परिवार का आभार व्यक्त करते हुए ‘पोषण पोटली’ जैसी कल्याणकारी पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य और पोषण का सीधा प्रभाव उनके गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इस दौरान उनके द्वारा 125 गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली एवं प्रोटीन पाउडर वितरित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक पोषक तत्वों, संतुलित आहार तथा बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भस्थ शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य एवं समुचित पोषण उपलब्ध कराने में सहयोग करना है।
रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट-3012 एवं संबद्ध रोटरी क्लबों के सौजन्य से संचालित यह मातृत्व पोषण आहार कार्यक्रम प्रत्येक माह आयोजित किया जाता है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं को पोषण संबंधी सहायता प्रदान की जाती है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने