रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से गर्भवती महिलाओं को वितरित की गई पोषण पोटली

एसीपी उपासना पाण्डेय ने  महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

गाजियाबाद।
गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को संजय नगर अस्पताल में पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्रीमती उपासना पाण्डेय ने रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही उन्हें मिशन शक्ति केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिला सुरक्षा के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को उचित पोषण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें सरकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा संबंधी सुविधाओं और सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में उपलब्ध सरकारी सहायता तंत्र का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने