नशे के खिलाफ 200 से अधिक युवाओं ने उठाई आवाज़, ब्लैक एंड व्हाईट फैमिली एनजीओ ने निकाली जन-जागरूकता यात्रा

संस्थापक एवं अध्यक्ष अंकित सिंह रावत के नेतृत्व में दिलशाद कॉलोनी से सीमापुरी तक निकली यात्रा

नई दिल्ली।
नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करने और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने के उद्देश्य से ब्लैक एंड व्हाईट फैमिली एनजीओ के संस्थापक एवं अध्यक्ष अंकित सिंह रावत के नेतृत्व में मंगलवार को नशा-मुक्ति जन-जागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा ब्लैक एंड व्हाईट इंस्टीट्यूट दिलशाद कॉलोनी से शुरू होकर वाल्मीकि चौक, सीमापुरी तक पहुंची। इसमें 200 से अधिक युवाओं के साथ बच्चों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलशाद गार्डन के निगम पार्षद एवं ब्लैक एंड व्हाईट फैमिली एनजीओ के संरक्षक वीर सिंह पंवार ने की वहीं एनजीओ के उपाध्यक्ष अमित सिंह रावत ने युवा टीम के साथ अभियान के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभियान में ब्रह्माकुमारीज़ संस्था का विशेष सहयोग रहा। बी.के. अनुराधा ने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने की शपथ दिलाई। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने “नशे को ना, जीवन को हाँ”, “युवा जागेगा, समाज बदलेगा” और “नशामुक्त युवा — सुरक्षित समाज — उज्ज्वल भविष्य” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने स्वयं तैयार किए गए नशा-विरोधी जागरूकता पोस्टरों के माध्यम से भी अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
अभियान में त्रिलोक रावत जी, जे.पी.एस. नेगी जी, अनूप सिंह रावत, वीरेंद्र रावत, विक्की सचदेवा, नदीम, सत्य प्रकाश, अंकित गुप्ता एवं मनीष मौर्य सहित अनेक सहयोगियों का योगदान रहा। युवा टीम में आशुतोष मिश्रा, चंदन डागोर, कृष्ण कुमार, साहिल यादव, हिनेश पांडे, जॉनी प्रधान एवं युवराज सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। सिमरन सिंह, दीपा बिष्ट, गौरी सनवाल, रेखा मिश्रा, प्रेम लता, किरण जायसवाल एवं मीना बैरवा सहित मातृशक्ति ने भी अभियान में सहभागिता की। सुषमा वाधवा एवं रघुबीर जी ने यात्रा के समापन चरण में पहुंचकर अपना सहयोग दिया वहीं तेज समाचार के पत्रकार संदीप जी ने अभियान की मीडिया कवरेज में सहयोग किया।
Black and White Family NGO के संस्थापक एवं अध्यक्ष अंकित सिंह रावत ने कहा, “नशे के खिलाफ जागरूकता केवल एक कार्यक्रम का विषय नहीं है। यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है। आज 200 से अधिक लोगों ने इस संदेश के साथ कदम बढ़ाया है और हमारा लक्ष्य आने वाले समय में हजारों युवाओं एवं परिवारों तक इस अभियान की आवाज़ पहुंचाना है।” उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प स्पष्ट है—न खुद नशा करेंगे, न किसी को करने देंगे और समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति लगातार जागरूक करते रहेंगे।”

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने