गाजियाबाद। रमते राम रोड स्थित रामानुज दयाल मार्केट के बी और डी ब्लॉक के व्यापारियों द्वारा नगर निगम की कथित अन्यायपूर्ण नीतियों के विरोध में पिछले 15 दिनों से किए जा रहे प्रदर्शन को सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने अपना समर्थन दिया है। पार्टी के महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना ने धरना स्थल पर पहुंचकर रामानुज दयाल मार्केट के अध्यक्ष अजय कुमार गर्ग को पार्टी की ओर से समर्थन पत्र सौंपा।
इस अवसर पर पवन सक्सेना ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं और उनके आंदोलन के प्रति पार्टी पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा जनहित में निर्णय लेने के बजाय व्यापारियों के हितों के विपरीत नीतियां लागू की जा रही हैं। सुभास पार्टी व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी है और आंदोलन को लेकर आगे जो भी कार्यक्रम तय किया जाएगा, उसमें पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर व्यापारियों का साथ देगी।
पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज शर्मा होदिया ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की नीतियों से व्यापारी वर्ग नाराज है। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए विपक्षी ताकतों और व्यापारियों को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल के खिलाफ बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सुभास पार्टी लगातार उनकी आवाज बुलंद करती रहेगी।

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान राजेंद्र यादव, दीपक वर्मा, राम नरेश ठाकुर, शिव कुमार शर्मा, उमेश पांडे, महेश मित्तल, अजय गर्ग, एडवोकेट अरविंद गौतम, विनय मिश्रा, विनय मित्तल, भीष्म गिरी, प्रदीप शर्मा, भारत बजाज, जयप्रकाश, विनोद, बिट्टू, मोहनलाल, विक्की जैन, सोनू, बहन संगीत, लता, मनोज जैन, आनंद प्रकाश, अमित कुमार, अनिल जैन सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
Tags
गाजियाबाद