राजनगर एक्सटेंशन में एसीपी ने स्टूडेंट्स को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

गाजियाबाद पुलिस ने छात्रों, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को बताए डिजिटल सुरक्षा के उपाय

गाजियाबाद।
बढ़ते साइबर अपराधों और डिजिटल खतरों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से गाजियाबाद पुलिस की ओर से दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), राजनगर एक्सटेंशन में साइबर अपराध जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर अभय राजेंद्र डागा के नेतृत्व में सिटी जोन साइबर सेल और थाना मधुबन बापूधाम पुलिस की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।
जागरूकता सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, डिजिटल माध्यमों पर सतर्कता बरतने और साइबर अपराधों से जुड़े कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के माध्यम से डिजिटल दुनिया में बढ़ते खतरों के बीच व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा और जिम्मेदारी के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल करने के महत्व पर जोर दिया गया।
पुलिस की इस पहल को विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए स्कूल प्रबंधन ने गाजियाबाद पुलिस, सिटी जोन साइबर सेल तथा थाना मधुबन बापूधाम की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को डिजिटल खतरों के प्रति सचेत करने और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार को बढ़ावा देने में उपयोगी साबित होते हैं। एसीपी ने कहा कि साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप को देखते हुए विद्यार्थियों को जागरूक करना जरूरी है, ताकि वे इंटरनेट का उपयोग करते समय सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध डिजिटल गतिविधि के प्रति सतर्क रह सकें।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने