सुहानी ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता स्वर्ण, 400 मीटर दौड़ में रहीं द्वितीय
गाजियाबाद। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में छात्राओं ने एथलेटिक्स खेल स्पर्धा प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया । वहीं छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजियाबाद से संचालित समाज कल्याण विभाग के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने नेहरू युवा पार्क, सनातन इंटर कॉलेज के निकट आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, निडौरी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा सुहानी ने 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 400 मीटर बाधा दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय की छात्रा खुशी ने भी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना यादव, खेल प्रभारी एवं पीटीआई रचना सिंह सहित समस्त स्टाफ ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Tags
गाजियाबाद
