अध्यक्ष अशोक शाह ने दिवाली से एक सप्ताह पहले घाट पूरी तरह तैयार करने का दिया आश्वासन, हजारों श्रद्धालु करते हैं पूजा
गाजियाबाद। आगामी छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर पूर्वांचल कालिदास नवयुवक विकास समिति के अध्यक्ष अशोक शाह और समिति के सदस्यों ने मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 को शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 स्थित डबल टंकी छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भी मौजूद रहीं और घाट की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष अशोक शाह ने महिला श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया कि दिवाली से करीब एक सप्ताह पहले छठ घाट को पूरी तरह तैयार कर दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि छठ महापर्व के तहत 13 नवंबर को नहाय-खाय, 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य तथा 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।समिति अध्यक्ष के अनुसार, घाट की तैयारियों में महिला श्रद्धालु भी अभी से जुट गई हैं। हर वर्ष डबल टंकी छठ घाट पर आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर विधि-विधान से छठ पूजा करते हैं। इसे देखते हुए घाट की साफ-सफाई, व्यवस्था और अन्य तैयारियों को समय से पूरा करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान मंजू सिंह, रानी देवी, गायत्री देवी, अनीता कारक, गुड्डी राय, पूजा राय, रीना पांडे, अंजली साह, ऊषा पांडे, पूनम सिंह, प्रियंका सिंह, गुरुरी देवी, ललिता देवी, सीमा सिंह, विभा गुप्ता, अंजली देवी, बबीता देवी, इंदु, भावना शर्मा, अंजन चौधरी, मीना देवी, मीरा देवी, रीना कुमारी, कन्या सिंह, विमला देवी, कंचन देवी, रामा शर्मा, दिव्य पांडे, मधु, सोभा देवी, अपर्णा सिंह, पूनम महतो, लीलम चौधरी, कविता देवी, सुधा तिवारी, भावना देवी, प्रियंका यादव, मीना शर्मा, रिंकी देवी, संतोषी देवी, हीरा देवी, इंदु देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस अवसर पर श्रीकांत सिंह, राकेश सिंह, अशोक पांडे, प्रभंजन महतो, राजेश और श्रेयांश सिंह समेत समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
Tags
गाजियाबाद

