गाजियाबाद क्राइम ब्रांच और साइबर क्राइम थाना पुलिस की कार्रवाई; टाटा एआईजी के नाम पर फर्जी विज्ञापन बनाकर लोगों को बनाते थे निशाना
गाजियाबाद। फर्जी बीमा पॉलिसी और गूगल एड्स के जरिए लोगों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का गाजियाबाद पुलिस ने पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच और साइबर क्राइम थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह पिछले चार महीने से सक्रिय था और इसके खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर केरल, झारखंड सहित अन्य राज्यों से शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों में करीब 40 लाख रुपये की ठगी का अनुमान है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, दो एटीएम/डेबिट कार्ड, दो चेकबुक, एक बैंक पासबुक और 3,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से फर्जी बीमा प्रमाणपत्रों, ई-मेल और ऑनलाइन विज्ञापनों से संबंधित डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं।
टाटा एआईजी के नाम पर बनाते थे फर्जी विज्ञापन: पुलिस उपायुक्त मुख्यालय बलवंत कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य टाटा एआईजी इंश्योरेंस के नाम का दुरुपयोग कर बीमा पॉलिसी के नवीनीकरण और अपडेट के नाम पर लोगों को निशाना बनाते थे। आरोपी कथित तौर पर फर्जी ई-मेल आईडी बनाकर Google Ads के माध्यम से विज्ञापन चलाते थे। इसके अलावा फेसबुक पेज भी तैयार किए गए थे।
विज्ञापनों में गिरोह के सदस्यों के मोबाइल नंबर दिए जाते थे। जब कोई व्यक्ति बीमा पॉलिसी के नवीनीकरण के लिए इन नंबरों पर संपर्क करता, तो उसे प्रीमियम पर छूट देने का लालच दिया जाता था। इसके बाद रकम गिरोह के सदस्यों से जुड़े बैंक खातों में ट्रांसफर करा ली जाती थी। विश्वास जीतने के लिए आरोपी फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर की मदद से टाटा एआईजी इंश्योरेंस के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र तैयार करते और उन्हें ई-मेल के जरिए ग्राहकों को भेज देते थे। इस तरह लोगों को वास्तविक बीमा सेवा मिलने का भरोसा दिलाकर कथित रूप से ठगी की जाती थी।

कमीशन पर उपलब्ध कराते थे बैंक खाते: पुलिस के मुताबिक, गिरोह का सरगना दीपक खन्ना उर्फ डीएमई, जिसे पुलिस ने वांछित बताया है, मूल रूप से गाजियाबाद के विजयनगर का रहने वाला है और वर्तमान में उत्तराखंड में रह रहा है। जांच में सामने आया कि वह गिरोह के लिए मोबाइल नंबर, फोन और अन्य जानकारियां उपलब्ध कराने के साथ बैंक खातों की व्यवस्था में भी भूमिका निभाता था। पुलिस के अनुसार, विक्रम सिंह उर्फ विक्की कथित तौर पर पैसों का लालच देकर अन्य लोगों के बैंक खाते खुलवाता था और उनकी जानकारी दीपक तक पहुंचाता था। इसके बदले उसे खातों में आने वाली ठगी की रकम का पांच प्रतिशत कमीशन मिलता था। खाताधारकों को भी पांच प्रतिशत कमीशन दिए जाने की बात सामने आई है। शेष रकम अलग-अलग सदस्यों के बीच बांटी जाती थी। जांच में यह भी पता चला कि नीरज माटी, नीरज सोलंकी और विक्रांत सिंह पहले दिल्ली स्थित बीएमए नामक कॉल सेंटर में काम करते थे। पुलिस के अनुसार, वहीं से उन्हें बीमा पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी करने के तरीके की जानकारी मिली। कॉल सेंटर पर पुलिस की दबिश के बाद तीनों वहां से चले गए थे। बाद में राहुल के माध्यम से उनका संपर्क दीपक से हुआ।
चार महीने से सक्रिय था गिरोह: पुलिस के मुताबिक, आरोपी फोन पर ग्राहकों से बातचीत करने और उन्हें बीमा पॉलिसी के नवीनीकरण के नाम पर भरोसा दिलाने का काम करते थे। जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन में फर्जी प्रमाणपत्र, ई-मेल और विज्ञापनों से जुड़े डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस अब बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
सात गिरफ्तार, सरगना की तलाश जारी: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज माटी, नीरज सोलंकी, विक्रम सिंह, नितिन, सुशील कुमार, राहुल कुमार और विक्रांत सिंह के रूप में हुई है। ये आरोपी बुलंदशहर, अलीगढ़, हापुड़, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य संदिग्धों, बैंक खातों और लेन-देन की जांच की जा रही है। वांछित आरोपी दीपक खन्ना उर्फ डीएमई की तलाश भी जारी है। पुलिस के अनुसार, कुछ गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले के आपराधिक मामले भी दर्ज रहे हैं। साइबर ठगी के इस मामले में पुलिस की जांच का मुख्य केंद्र फर्जी विज्ञापनों के जरिए लोगों तक पहुंचना, बैंक खातों के माध्यम से रकम का लेन-देन करना और ठगी से प्राप्त धन को गिरोह के सदस्यों के बीच बांटना है।
Tags
गाजियाबाद