पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों की दौड़ को लेकर PAC ग्राउंड का निरीक्षण

पहले दिन 875 अभ्यर्थी दौड़ में होंगे शामिल, सुबह 5 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया; सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था का लिया जायजा

गाजियाबाद।
पुलिस भर्ती बोर्ड के अभ्यर्थियों की आगामी दौड़ को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के ग्राउंड का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की दौड़ को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए मौके पर की गई तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक (सेवानिवृत्त) एवं जोनल ऑब्जर्वर आर.के. चतुर्वेदी, सेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद चारु निगम तथा पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, कमिश्नरेट गाजियाबाद बलवंत कुमार चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की दौड़ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक इंतजामों का गहनता से निरीक्षण किया। साथ ही अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। 
सुबह 5 बजे से शुरू होगी दौड़: 
अधिकारियों के मुताबिक अभ्यर्थियों की दौड़ सुबह 5 बजे से शुरू होगी। पहले दिन कुल 875 अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया गया है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने को देखते हुए मैदान और आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की गई है।  दौड़ के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए मजबूत चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश पहले ही दिए गए थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चिकित्सा एवं अन्य आपातकालीन व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय: 
जनपद स्तर पर मुख्य नोडल अधिकारी के रूप में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय बलवंत कुमार चौधरी तथा नोडल अधिकारी के रूप में अपर पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा अभ्यर्थियों की दौड़ को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने