गांधी जयंती पर विद्यार्थियों ने श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश

महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कर लिया स्वच्छता का संकल्प

साहिबाबाद।
विद्या भारती की योजना के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर, साहिबाबाद में चल रहे स्वच्छता सप्ताह के तहत 2 अक्टूबर को विद्यार्थियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। गांधी जयंती के अवसर पर छात्रों ने उत्साहपूर्वक महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की और विद्यालय व आसपास के परिसर को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया। 
विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश रघुवंशी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन का संस्कार है। उन्होंने कहा कि श्रमदान जैसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है। 
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता को केवल विशेष अभियानों तक सीमित न रखकर इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर आचार्य-आचार्याओं के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं समाज सेवा के प्रति जागरूकता फैलाने तथा अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने