गाजियाबाद पुलिस ने बॉर्डर एरिया पर चलाया सघन चेकिंग अभियान
साहिबाबाद। सीजेपी के 10 अक्टूबर को दिल्ली जंतर-मंतर पर एकत्र होने की अपील के बाद पुलिस अलर्ट पर है। सीजेपी के ‘दिल्ली चलो’ आह्वान के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस ने दिन भर यूपी बार्डर, अप्सरा बार्डर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के लिए इंदिरापुरम, कौशांबी, खोड़ा, साहिबाबाद और शालीमार गार्डन का पुलिस बल तैनात रहा। चेकिंग के चलते बार्डर इलाकों में सुबह और शाम जाम की स्थिति बनी रही।
डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि दिल्ली प्रदर्शन में जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद उन्हें आगे भेजा जा रहा है। चेकिंग के दौरान चालकों से बातचीत की जा रही है। उनसे जानकारी की जा रही है कि कहीं वह किसी प्रदर्शन में शामिल होने तो नहीं जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि निजी काम से जाने वालों को नहीं रोका जा रहा है। विजय नगर निवासी अभिषेक, इंदिरापुरम निवासी अनुराग ने बताया कि कार में वह और उनके दोस्त बैठे थे। जिन्हें देखकर पुलिस अधिकारियों ने रोक लिया था। पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के कारण पुलिस को चेकिंग करनी पड़ रही है। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जाम से बचने के लिए मुख्य रास्ते के स्थान में अन्य रास्तों का प्रयोग करना पड़ रहा है।

इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने शुक्रवार को थाना लोनी बॉर्डर और थाना अंकुर विहार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को प्रदर्शन ड्यूटी के संबंध में ब्रीफिंग देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसीपी ग्रामीण ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि संभावित प्रदर्शन के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए और किसी भी परिस्थिति में संयम का परिचय दिया जाए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों का व्यवहार पेशेवर होना चाहिए तथा आम नागरिकों और प्रदर्शनकारियों से संवाद करते समय शालीनता बनाए रखी जाए।
उन्होंने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अफवाह फैलाने वाले और माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। पुलिसकर्मियों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने और अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने को कहा गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संभावित प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना और क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परिस्थितियों पर लगातार नजर रखें और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर समय रहते आवश्यक कार्रवाई करें।
Tags
गाजियाबाद