दिल्ली पुलिस की 'परिंदा भी पर न मारे' जैसी तैयारी, पुलिस ने बॉर्डर किए सील

नई दिल्ली।
दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने देर से मिले आवेदन और पुराने प्रदर्शनों में कथित उल्लंघन का हवाला देकर जंतर-मंतर पर अनुमति नहीं दी। नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है. पुलिस ने 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद करने का अनुरोध किया था, जिस पर DMRC ने मुहर लगा दी है। रेलवे के 5,000 से ज्यादा यात्री ट्रेन नहीं पकड़ सके और कुछ ट्रेनें रद्द हुईं। 
दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन प्रस्तावित है और इससे पहले राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से मना कर दिया है। पुलिस ने 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद करने का अनुरोध किया था, जिसे DMRC ने स्वीकार कर दिया है। रेलवे के 5,000 से ज्यादा यात्री अपनी ट्रेन नहीं पकड़ सके और चिल्ला बॉर्डर पर BSF तैनात है दूसरी ओर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता चुनाव आयोग के खिलाफ सक्रिय हैं।
अनुमति क्यों नहीं मिली?: पुलिस के मुताबिक CJP का आवेदन 7 अक्टूबर को मिला, जबकि कार्यक्रम 10 अक्टूबर को होना है। यानी आवेदन देने की तय समयसीमा का पालन नहीं हुआ। पुलिस ने पहले हुए प्रदर्शनों में नियमों के कथित उल्लंघन को भी फैसले की वजह बताया है। नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) को पत्र लिखा है। इसमें 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद करने का अनुरोध किया गया था। DMRC ने पुलिस के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रास्तों पर लगी पाबंदियों की वजह से 5,000 से ज्यादा यात्री अपनी ट्रेन नहीं पकड़ पाए। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली कुछ ट्रेनें रद्द होने की जानकारी भी सामने आई है। चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली और नोएडा पुलिस के साथ BSF के जवान तैनात किए गए हैं। रात 9 बजे से बॉर्डर सील करने की तैयारी की जानकारी भी मिली है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने