छठवें दिन उमड़ी हजारों दर्शकों की भीड़, कलाकारों के अभिनय पर तालियों से गूंजा रामलीला मैदान
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर स्थित गोलपार्क रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला के छठवें दिन दशरथ मरण एवं भरत मनावन की लीला का भव्य और भावपूर्ण मंचन किया गया। मथुरा से आए कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लीला का आनंद लेने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक मैदान में पहुंचे। मंचन के दौरान पूरा रामलीला मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा और दर्शकों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में मथुरा से आए कलाकार मनोज पंडित, कन्हैया गोस्वामी, आरती गहलोत, नेहा राजपूत, त्रिशां शर्मा, सरिता और सिमरन सहित अन्य कलाकारों ने विभिन्न पात्रों का सजीव चित्रण किया। दशरथ मरण के प्रसंग ने दर्शकों को भावुक किया, वहीं भरत मनावन की लीला के माध्यम से भाई प्रेम, त्याग और मर्यादा का संदेश प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। रामलीला समिति के पदाधिकारी भी सपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष रमाकांत पांडे, मुख्य संयोजक एसपी सिंह, पूर्व पार्षद कुसुम सिंह, कांति पांडेय, शोभा दुबे, अनीता झा, उपाध्यक्ष राकेश सूद और महामंत्री राम जी झा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा तिलक राम पांडे, सत्येंद्र परिहार, अभिमन्यु सिंह, डॉ. केपी मिश्रा, चंदन झा, वेद प्रकाश शर्मा, राकेश शर्मा, सुरेंद्र भारती, नादिर अली, सनी राज, माधव सूद, गगन आनंद, धर्मेंद्र दुबे, केके दुबे, अजय सिंह, कन्हैया राणा प्रताप, भूपेंद्र मेहता, विपुल जैन, उत्कर्ष अग्रवाल, ललित मिश्रा और अजय कुमार समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। रामलीला के इस आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ भगवान श्रीराम के आदर्शों, पारिवारिक प्रेम और त्याग के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाया।
Tags
गाजियाबाद


