शाहदरा में 11 वर्षीय बालक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई तलाश की गुहार

रात में दोस्त के साथ बिस्किट लेने दुकान पर गया था अभिनाश, घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान

दिल्ली।
शाहदरा के न्यू मॉडल क्षेत्र में 11 वर्षीय बालक अभिनाश के लापता होने का मामला सामने आया है। बालक 3 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे अपने दोस्त के साथ दुकान पर बिस्किट लेने गया था, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर उसकी मां पिंकी देवी ने मानसरोवर पार्क थाने में प्रार्थना पत्र देकर बेटे की गुमशुदगी दर्ज करने और उसे तलाश करने की गुहार लगाई है।
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, पिंकी देवी पत्नी उमाशंकर अपने परिवार के साथ ए-41, शशि पब्लिक स्कूल वाली गली नंबर-2, न्यू मॉडल, शाहदरा, दिल्ली में किराये के मकान में रहती हैं। उनका 11 वर्षीय बेटा अभिनाश 3 अक्टूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने दोस्त शिवम के साथ दुकान पर बिस्किट लेने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने जब शिवम के घर जाकर उसके बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अभिनाश के साथ दुकान पर गया था, जहां से अभिनाश वरुण के साथ कहीं चला गया, जबकि वह अपने पिता के साथ घर लौट आया था। परिजनों ने वरुण से भी अभिनाश के बारे में जानकारी ली। वरुण ने बताया कि कुछ देर बाद अभिनाश ने घर जाने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद वह कहां गया, इसकी उसे जानकारी नहीं है।
बेटे के लापता होने से परेशान पिंकी देवी ने थाना मानसरोवर पार्क, शाहदरा में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से मामले में गुमशुदगी दर्ज करने और बेटे की तलाश कराने की मांग की है। परिजन बालक के सकुशल मिलने की उम्मीद में उसकी तलाश कर रहे हैं।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने