साहिबाबाद। लाजपत राय कॉलेज, साहिबाबाद के वाणिज्य विभाग की ओर से नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं शैक्षणिक मार्गदर्शन के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीकॉम (NEP), बीकॉम (ROM), बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम (लॉजिस्टिक्स) और एमकॉम के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नीरज तिवारी और सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज की निदेशक डॉ. सरिता शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था से परिचित कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), सेमेस्टर प्रणाली, परीक्षा एवं मूल्यांकन प्रक्रिया, असाइनमेंट, प्रोजेक्ट तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग से डॉ. रीमा सोढ़ी, डॉ. नमिता सिंह, डॉ. पूजा अरोड़ा, डॉ. प्रिया सैनी, श्याम पाण्डेय, श्रीमती प्रीति सिंह, अमन गोयल, सुश्री रितु भाटी, श्रीमती सृष्टि शर्मा एवं सुश्री मुस्कान भारद्वाज उपस्थित रहीं। इसके अलावा गणित विभाग की डॉ. कल्पना सिंह, कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग से श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, शुभम शर्मा एवं ज्योति यादव ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन श्री अमन गोयल ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शैक्षणिक जीवन में निरंतर सीखने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों की विभिन्न जिज्ञासाओं और सवालों का समाधान किया गया। साथ ही उन्हें ज्ञान, कौशल, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास को साथ लेकर अपने शैक्षणिक जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Tags
गाजियाबाद