2,000 वर्ग मीटर से ज्यादा रिटेल स्पेस के लिए टेंडर जारी
यात्रियों को स्टेशन परिसर में मिलेंगी खरीदारी और खान-पान की सुविधाएं
नई दिल्ली। नमो भारत स्टेशनों को यातायात के साथ व्यावसायिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने एक और पहल की है। निगम ने न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर 2,000 वर्ग मीटर से अधिक कमर्शियल रिटेल स्पेस को लीज पर देने के लिए लाइसेंसधारी के चयन हेतु निविदाएं आमंत्रित की हैं। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ स्टेशन की व्यावसायिक संभावनाओं का लाभ उठाना और गैर-किराया राजस्व में वृद्धि करना है।
मेट्रो से जुड़ा स्टेशन, कारोबार के लिए बेहतर संभावनाएं: न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन की लोकेशन इसे व्यावसायिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण बनाती है। यह दिल्ली मेट्रो के न्यू अशोक नगर स्टेशन से जुड़ा हुआ है। साथ ही, मयूर विहार और नोएडा जैसे प्रमुख आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों के नजदीक होने से यहां यात्रियों और स्थानीय लोगों की आवाजाही के आधार पर कारोबार की अच्छी संभावनाएं हैं। एनसीआरटीसी स्टेशन के कॉनकोर्स स्तर पर 2,000 वर्ग मीटर से अधिक का रिटेल स्पेस उपलब्ध करा रहा है। यह क्षेत्र यात्रियों की आवाजाही के बीच स्थित है, जिससे यहां दुकानें, खाद्य एवं पेय पदार्थों के आउटलेट, लाइफस्टाइल ब्रांड और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान विकसित किए जा सकते हैं। बड़े क्षेत्रफल के कारण विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जरूरतों के अनुरूप इसका उपयोग किया जा सकेगा।
पार्किंग और ईवी चार्जिंग की भी सुविधा: स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगभग 73 कारों और 284 दोपहिया वाहनों की पार्किंग उपलब्ध है। यहां इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग की सुविधा भी मौजूद है। स्टेशन का डिजाइन दिव्यांग यात्रियों की सुगम आवाजाही को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। दिल्ली मेट्रो से इंटरचेंज के अलावा ई-रिक्शा और ऑटो के माध्यम से लास्ट-माइल कनेक्टिविटी भी उपलब्ध है। इससे दिल्ली और नोएडा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह स्टेशन महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र बन गया है। स्टेशन परिसर में रिटेल और खान-पान की सुविधाएं विकसित होने से यात्रियों को यात्रा के दौरान ही खरीदारी और अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
4.8 करोड़ से अधिक यात्राओं का आंकड़ा पार: एनसीआरटीसी के अनुसार, परिचालन शुरू होने के बाद से नमो भारत कॉरिडोर पर अब तक 4.8 करोड़ से अधिक यात्री यात्राएं दर्ज की जा चुकी हैं। हाल ही में कॉरिडोर पर एक दिन में 1.68 लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही के साथ अब तक की सर्वाधिक दैनिक राइडरशिप दर्ज की गई। यात्रियों की बढ़ती संख्या से नमो भारत स्टेशनों पर व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं। निगम का मानना है कि अधिक यात्री आवाजाही वाले स्टेशनों पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए जगह उपलब्ध कराने से कारोबारियों को नए ग्राहक मिल सकते हैं। वहीं, यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही खान-पान, खरीदारी और अन्य सुविधाएं मिलने से उनकी यात्रा का अनुभव बेहतर होगा।
अन्य स्टेशनों पर भी प्रॉपर्टी डेवलपमेंट की पहल: एनसीआरटीसी दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के विभिन्न स्टेशनों पर भी प्रॉपर्टी डेवलपमेंट की दिशा में काम कर रहा है। इनमें आनंद विहार, गाजियाबाद और सराय काले खां के साथ बेगमपुल तथा परतापुर से मोदीपुरम के बीच के स्टेशन शामिल हैं। इन स्थानों पर कमर्शियल स्पेस को लीज पर देने के लिए लाइसेंस अथवा प्रस्ताव जारी किए गए हैं। इस रणनीति के तहत निगम परिवहन से मिलने वाले किराया राजस्व के अतिरिक्त गैर-किराया राजस्व के स्रोत विकसित करना चाहता है। इसका उद्देश्य स्टेशनों की व्यावसायिक क्षमता का उपयोग करते हुए परिवहन व्यवस्था की दीर्घकालिक वित्तीय व्यवहार्यता को मजबूत करना है।
ई-टेंडरिंग से कर सकेंगे आवेदन: न्यू अशोक नगर स्टेशन के कमर्शियल रिटेल स्पेस की निविदा में इच्छुक बोलीदाता ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से भाग ले सकते हैं। निविदा से संबंधित पात्रता मानदंड, नियम एवं शर्तें और आवेदन की समय-सीमा की विस्तृत जानकारी एनसीआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट ncrtc.in तथा सेंट्रल पब्लिक प्रोक्योरमेंट पोर्टल etenders.gov.in पर उपलब्ध है। एनसीआरटीसी की यह पहल नमो भारत स्टेशनों को केवल परिवहन केंद्र तक सीमित न रखकर उन्हें यात्रियों की जरूरतों और व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़ने की व्यापक योजना का हिस्सा है। इससे स्टेशन परिसर में सुविधाओं के विस्तार के साथ व्यावसायिक निवेश के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

Tags
दिल्ली