गांजा और शराब पिलाने के बाद दिया वारदात को अंजाम; मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
गाजियाबाद। दोस्ती के भरोसे को कत्ल में बदल देने वाली एक सनसनीखेज वारदात का मोदीनगर थाना पुलिस ने खुलासा किया है। बहन से बातचीत करने की रंजिश में शिवम ने अपने साथी विकास के साथ मिलकर दोस्त विक्की की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों आरोपी पार्टी करने के बहाने विक्की को मानकी गांव के जंगल में ले गए, जहां उसे गांजा और शराब पिलाने के बाद शराब की टूटी हुई कांच की बोतल से सीने पर ताबड़तोड़ वार किए। हत्या के बाद शव ट्यूबवेल के पास फेंककर दोनों फरार हो गए। पुलिस ने बुधवार शाम मुख्य आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी विकास अभी फरार है।पुलिस के अनुसार, मोदीनगर की विश्वकर्मा बस्ती निवासी प्रेम सिंह का 21 वर्षीय पुत्र विक्की श्रमिक था। बीते शनिवार को उसका शव गांव मानकी के जंगल में एक ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला था। मामले में पिता प्रेम सिंह ने विक्की के दोस्त शिवम पर शक जताते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में हंगामा भी किया था। इसके बाद पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं।
बहन से बातचीत बनी हत्या की वजह: एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई टूटी हुई कांच की बोतल भी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विक्की काफी समय से उसकी बहन से बातचीत करता था। शिवम ने उसे कई बार ऐसा करने से मना किया, लेकिन विक्की ने बातचीत बंद नहीं की। इसी बात को लेकर शिवम उससे रंजिश रखने लगा और उसने विक्की को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
पार्टी के बहाने जंगल ले जाकर की हत्या: पुलिस पूछताछ के मुताबिक, शिवम ने अपने दोस्त विकास के साथ मिलकर शुक्रवार रात वारदात की योजना को अंजाम दिया। दोनों पार्टी करने के बहाने विक्की को मानकी गांव के जंगल में ले गए। वहां आरोपियों ने उसे गांजा और शराब पिलाई। विक्की के नशे में होने पर आरोपियों ने शराब की बोतल तोड़कर उसके नुकीले कांच से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, विकास ने विक्की के हाथ पकड़ रखे थे, जबकि शिवम ने उसके सीने पर लगातार वार किए। गंभीर चोटों के कारण विक्की की मौत हो गई।
मोबाइल तोड़कर जंगल में फेंका: हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने विक्की का शव ट्यूबवेल के पास फेंक दिया। साक्ष्य मिटाने के इरादे से उसका मोबाइल फोन भी तोड़कर जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने शिवम की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त टूटी हुई कांच की बोतल बरामद कर ली है। फरार आरोपी विकास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
गहरी दोस्ती का उठाया फायदा: बताया गया है कि विक्की, शिवम और विकास तीनों एक ही कॉलोनी में रहते थे और उनके बीच गहरी दोस्ती थी। काम से लौटने के बाद वे अक्सर एक साथ समय बिताते थे। इसी दोस्ती और भरोसे के चलते विक्की को दोनों के इरादों पर शक नहीं हुआ और वह शुक्रवार रात उनके साथ पार्टी करने जंगल चला गया। उसे अंदाजा भी नहीं था कि जिन दोस्तों के साथ वह जा रहा है, वही उसकी हत्या की साजिश रच चुके हैं।

Tags
गाजियाबाद