दिल्ली पुलिस ने खोए और चोरी हुए 160 मोबाइल रिकवर कर लौटाए

द्वारका जिला डीसीपी अंकित सिंह ने फोनों की रिकवरी के लिए मॉनीटरिंग सेल की सराहना की

नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने सेवा और समर्पण के अपने संकल्प को सार्थक करते हुए कड़ी मेहनत और तकनीकी जांच के माध्यम से चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन कर रिकवरी कर उनके मालिकों को सौंप रही है। शुक्रवार को 160 से अधिक मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे गए वहीं इससे एक दिन पहले ही 270 से अधिक मोबाइल भी उनके असली मालिकों सौंपे गए थे। शुक्रवार को द्वारका उपायुक्त कार्यालय परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीसीपी अंकित सिंह और एडिशनल डीसीपी सौरभ चंद्र मौजूद रहे। अधिकारियों ने अपने हाथों से लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस किए, जिसे पाकर कई लोग भावुक हो उठे।
डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि यह सफलता मॉनिटरिंग सेल की समर्पित टीम के कारण संभव हो पाई है। उन्होंने एएसआई जय भगवान के नेतृत्व वाली टीम, जिसमें हेड कांस्टेबल ओमबीर, राजेश, राजबीर, भजन पाल और कांस्टेबल अनिल कुमार व नरसिंह देव शामिल थे, की जमकर सराहना की। समारोह के दौरान पुलिस उपायुक्त ने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नागरिक सुरक्षा और उनकी संपत्ति की बरामदगी हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने सेल को निर्देश दिए कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएं ताकि आम जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके।

अपना मोबाइल वापस पाने वाले नागरिकों ने द्वारका पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ फोन कभी वापस मिल पाएगा। पुलिस की इस मुस्तैदी ने जिले में सुरक्षा का एक सकारात्मक संदेश दिया है। बता दें कि एक दिन पहले ही द्वारका जिला पुलिस ने 270 से अधिक मोबाइल रिकवरी कर उनके असली मालिको को सौंपे थे। इसके अलावा भी दिल्ली के अन्य जिलों में पुलिस ने मोबाइल रिकवर कर लौटाए हैं।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने