गाजियाबाद। गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों के बलिदान पर अर्थला स्थित दशमेश वाटिका में संगत द्वारा दूध का लंगर लगाया गया। सभी ने छोटे साहिबजादों को श्रद्धां सुमन अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया। इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह रम्मी, शरनजीत सिंह आनन्द, गगन सिंह अरोड़ा, जसविन्दर सिंह सन्नी, कंवलजीत सिंह सिक्का, मन्नी रियाड, अमृतपाल सिंह, कुलदीप सिंह, जोगेंद्र सिंह अरोड़ा, सरबजीत सिंह घई, गुरप्रीत सिंह, एस पी सिंह, राजेन्द्र सिंह, जसविन्दर सिंह और जगमोहन सिंह आदि उपस्थित थे। सभी ने साहिबजादों के बलिदान पर वीर बाल दिवस घोषित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।
Tags
गाजियाबाद