गाजियाबाद में वीर बाल दिवस पर 51 बच्चों को किया गया सम्मानित

जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव ने बच्चों को ईमानदारी, निडरता और साहिबजादों के बलिदान के महत्व को बताया  

गाजियाबाद। जिला विकास अधिकारी  प्रज्ञा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी द्वारा प्रसारित कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया। उक्त कार्यक्रम में जनपद गाजियाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 12 बच्चों को प्रतीक चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित संस्था, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं एनसीसी कैडेट के 42 बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला विकास अधिकारी द्वारा बच्चों को वीर बाल दिवस से प्रेरणा प्राप्त कर सिखों के दसवें गुरू श्री गुरू गोविंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों-जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के अद्धितीय बलिदान को याद करने व बच्चों को ईमानदारी, निडरता और बलिदान के महत्व को बताया गया।
कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर द्वारा बच्चों को वीर बाल दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी और बताया गया कि हर साल 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है, इसका उददेश्य देश के बच्चों और युवाओं को साहिबजादों के बलिदान से परिचित कराना है कि किस प्रकार उन्होेंने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए बहुत कम उम्र में धर्म, सच्चाई और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिये थे। उनका साहस आज भी देश को प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर कराटे में अण्डर-14 राष्ट्रीय पदक विजेता कु0 मुस्कान, एनसीसी में राष्ट्रीय शिविर एवं जन सेवा कार्य के क्षेत्र में कार्यरत  सूर्यांकान्त, 1500 मीटर दौड़ के क्षेत्र में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त अतुल, शतरंज में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कु0 मोनिशा, राष्ट्रीय मैथमैटिक्स डे अवार्ड से सम्मानित श्रीवांशु सागर ने अपने अनुभवों को अन्य छात्रों के साथ साझा किया।
उक्त कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, प्रज्ञा श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति जेपी भद्रदास, लोकेन्द्र सिंह, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, सागर श्रीवास्तव बाल संरक्षण अधिकारी, नेहा वालिया जिला समन्वयक तथा कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सेठ मुकुन्दलाल, सुशीला इण्टर कॉलेज आदि विद्यालयों के प्रधानाचार्य/शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।  

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने