थाना साहिबाबाद में बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई

वीर बाल दिवस पर चुप्पी तोड़ हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत हुआ आयोजन

गाजियाबाद। समाधान अभियान और इंडिया पेस्टिसाइड लिमिटेड कंपनी के संयुक्त तत्वाधान से 'चुप्पी तोड़-हल्ला बोल' कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को वीर बाल दिवस  पर साहिबाबाद थाने में बालकों  के लिए  प्रश्नोत्तरी   प्रतियोगिता की गई जिसमें घनश्याम मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल राजेंद्र नगर के बालकों को वीर शहीदों से संबंधित प्रश्न पूछे गए और अमर शहीदों  के द्वारा   किए गए  महान कार्य को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।  इस अवसर पर जीपी भद्रदास अध्यक्ष बाल कल्याण समिति गाजियाबाद मुख्य अतिथि, थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह, और उनकी मिशन शक्ति सहयोगी टीम विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। 
उन्होंने बालकों को संबोधित करते हुए सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए कहा तथा साइबर क्राइम से स्वयं को सुरक्षित रखने के कुछ महत्वपूर्ण नियमों से अवगत कराया और बताया कि यदि कोई  अप्रिय घटना का अंदेशा होता है तो तुरंत सूचित करें। समाधान अभियान संस्था की संस्थापक अर्चना अग्निहोत्री ने बच्चों को बाल यौन शोषण से बचाव, पोक्सो एक्ट 2012 की जानकारी दी तथा वीर बाल दिवस के महत्त्व  को  समझाया। कार्यक्रम में संस्था की  मैनेजर दीपा रानी, डॉ उत्कर्ष जय अग्निहोत्री, दिव्यांशु जायसवाल और  वहाँ पर उपस्थित सभी लोगों को जानकारी बहुत  महत्वपूर्ण लगी।सभी को कार्यक्रम पसंद आया और उन्होंने संस्था के द्वारा किया जा रहे कार्यों की सराहना की ।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने