गाजियाबाद। नगर निगम ने शहर में गंदगी फैलाने वालों पर एक सप्ताह में सख्ती की है। साढ़े छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। निगम ने कूड़ा और मलबा संबंधी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। नगर निगम स्वच्छता के प्रति जागरुकता अभियान चला रहा है। इसके लिए टीम प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने और गंदगी न फैलाने की लोगों से अपील कर रही है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर बाजारों में भी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि नगर निगम कूड़ाघर विलोपित कर स्थाई समाधान किया है
उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग टीम ने गदंगी फैलाने वालों पर लगभग 6 लाख 57000 का जुर्माना लगाया है। सबसे ज्यादा जुर्माना प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर लगाया है। उन्होंने बताया कि कूड़ा और मलबा से संबंधित शिकायत 311 ऐप पर दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा लोग 18001803012 पर भी शिकायत कर सकते हैं।
Tags
गाजियाबाद