गोवा नाइट क्लब हादसा: अग्निकांड में पांचवीं गिरफ्तारी, दिल्ली से पुलिस ने एक कर्मचारी को पकड़ा
नई दिल्ली। गोवा के एक नाइट क्लब में भीषण आग लगने की घटना के मामले में दिल्ली से एक गिरफ्तारी हुई है। गोवा पुलिस ने क्लब मैनेजर सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस अग्निकांड में 25 लोगों की जान चली गई थी। राज्य पुलिस ने दिल्ली से नाइट क्लब के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। यह गिरफ्तारी मामले की जांच में एक नया मोड़ ला सकती है।
गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई, मरने वाले में 20 क्लब के ही कर्मचारी हैं। गोवा पुलिस ने क्लब मैनेजर सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, शुरूआती जांच के मुताबिक पटाखे फोड़ने से आग लगी। कुछ लोग बाहर आ गए लेकिन कुछ नहीं आ सके, जिससे उनकी जान चली गई। पूरी जांच की जा रही है, और एक हफ्ते में रिपोर्ट मिल जाएगी। आज कुछ लोगों को सस्पेंड कर दिया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को भी सजा दी जाएगी। मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। शुरूआती जांच में सामने आया है कि क्लब में फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं किया गया था। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और फोरेंसिक (एफएसएल) टीम आग की असली वजह की जांच कर रही है। वहीं, प्रधानमंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को लिए 2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि 25 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों में ज्यादातर क्लब में काम करने वाले कर्मचारी थे। डीजीपी ने कहा- आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर में बनी रसोई से क्लब के दूसरे हिस्सों में फैली। इसलिए सबसे ज्यादा शव किचन एरिया से मिले हैं। भागने की कोशिश में दो लोगों की मौत सीढ़ियों पर हुई।
इस मामले में गोवा पुलिस पहले ही कई गिरफ्तारियां कर चुकी है। गिरफ्तार किए गए लोगों में क्लब के मुख्य महाप्रबंधक राजीव मोदक, महाप्रबंधक विवेक सिंह, बार प्रबंधक राजीव सिंघानिया और गेट प्रबंधक रियांशु ठाकुर शामिल हैं। अब कोहली की गिरफ्तारी हो चुकी है।
गोवा-नाइट क्लब में आगजनी से 25 मौतें, 5 गिरफ्तार
byALERT AFSARSHAHI
-
0
