बागपत में दुर्घटना: हिंडन नदी में गिरी कार, हेड कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौत

बागपत। मेरठ–बागपत सीमा पर जानी थाना क्षेत्र में हिंडन नदी पुल पर मंगलवार हुए भीषण सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल समेत 2 लोगों की जान चली गई. कार में 5 लोग सवार थे. अन्य घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है. दुर्घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं.बालैनी थाना प्रभारी शिवदत्त के मुताबिक बागपत–मेरठ हाईवे पर चल रही मारुति कार अनियंत्रित होकर पुल से टकराने के बाद करीब 25 फीट नीचे हिंडन नदी में गिर गई थी. कार में सवार 5 लोगों में से 2 की मौत की पुष्टि हुई है. मृतकों में बुलंदशहर निवासी हेड कांस्टेबल राहुल कुमार और बसोद निवासी अजरू उर्फ अजरुद्दीन शामिल हैं.

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने