उत्तर प्रदेश डीजीपी ने की मिशन शक्ति केन्द्रों की समीक्षा, कहा-महिला अपराधों में कमी आई

बच्चियों के अपहरण में 17, रेप मामलों में 34 प्रतिशत कमी आई: राजीव कृष्णा


लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्णा ने प्रदेश के मिशन शक्ति केन्द्रों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। मिशन शक्ति अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अक्टूबर 2020 में शुरू किया गया था। समीक्षा में पाया गया कि मिशन शक्ति केन्द्र स्थापित होने के बाद महिला अपराधों में कमी आई है। बलात्कार के मामले लगभग 34%, अपहरण के मामले लगभग 17%, दहेज हत्या के मामले लगभग 13%, और घरेलू हिंसा के मामले लगभग 10% कम हुए हैं। मिशन शक्ति केन्द्र अब केवल शिकायत दर्ज करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि महिलाओं को प्रारंभ से न्यायिक प्रक्रिया तक मानसिक, कानूनी और सामाजिक सहायता प्रदान करते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रों के माध्यम से शिकायतों का निस्तारण बेहतर हुआ है और कई नवाचार भी किए गए हैं।पुलिस महानिदेशक ने मिशन शक्ति केन्द्रों की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि सही क्रियान्वयन से यह महिलाओं के लिए एक मजबूत सुरक्षा तंत्र साबित हो रहा है।

मिशन शक्ति केन्द्र और थानों के बीच बेहतर समन्वय रहे: राजीव कृष्ण ने निर्देश दिए कि मिशन शक्ति केन्द्र, थानों और अन्य इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय, संसाधनों का समुचित इस्तेमाल करने के साथ ही डाटा आधारित मूल्यांकन करने को कहा। कहा कि जिलों में होने वाली गोष्ठियों में मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी के साथ थाना प्रभारी को भी शामिल किया जाए। 

स्कूलों में शिकायत पेटिका लगाई जाए: डीजीपी ने कहा कई बार बालिकाएं संकोच में अपनी शिकायत किसी से नहीं बता पाती है। इस लिए प्रिसिंपल से सहमति लेकर स्कूल परिसर में थाना-स्तरीय शिकायत पेटी लगाई जाए। इसके बारे में प्रचार भी किया जाए। शिकायत पेटी पर मिशन शक्ति केन्द्र के नम्बर भी लिखे जाएं। लिखवाये जायें। इसके अलावा चौकी स्तर पर महिलाओं से जुड़ी शिकायतें आने पर उनका भी मिशन शक्ति केन्द्रों से समाधान कराया जाये। डीजीपी ने कहा कि अगर किसी जिले में शक्ति केन्द्र पर समस्याओं को सुलझाने में कोई नई पहल की गई है तो उसके बारे में बताया जाए। इससे इसे अन्य केन्द्रों पर भी लागू किया जा सकेगा। 

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने